कभी मजदूरों के लिए बना ये कपड़ा, आज इसके बगैर फैशन अधूरा

आज फैशन में कई सारे ऑप्शन मौजूद हैं, लेकिन डेनिम जिसकी न तो डिमांड में कमी है और न ही इससे जुड़े फैशन में.

हर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर जो फैशन के बारे में बात करते हैं, वो अक्सर डेनिम को जरूर रिकमेंड करते हैं.

वहीं डेनिम हमारे रोज के क्लोथिंग का वो हिस्सा है, जिसके बिना हर किसी का वार्डरोब बेकार है, फिर चाहे वो पुरुष हो या फिर महिला.

लेकिन आज जिसे फैशन आइकॉन माना जाता है, जो स्टाइल और कम्फर्ट में बेहतरीन है, उसकी कहानी एकदम उलट है.

आपको बता दें कि डेनिम को खासकर सोने के खदानों में काम कर रहे मजदूरों के लिए बनाया गया था. जो पहनने में कंफर्टेबल, के साथ-साथ मजबूत था.

इस फैब्रिक को 1870 के दौर में Serge de Nîmes द्वारा बनाया गया, जो आज दूनिया का पॉपुलर फैब्रिक बन चुका है.

उनके नाम 'de Nîmes' पर ही इस फैब्रिक का नाम Denim रखा गया, जो समय के साथ वर्कवियर से निकलकर फैशन का ग्लोबल आइकॉन बन गया.

आज डेनिम सिर्फ एक कपड़ा नहीं बल्कि एक स्टाइल स्टेटमेंट बन चुका है, जिसके सैकड़ों से भी ज्यादा फिट्स और डिजाइन मौजूद है

तो अगली बार जब भी जीन्स पहनें, तो याद रखिएगा कि इसकी कहानी 150 साल पुरानी है, जो सोने की खदानों से शुरू होकर दुनिया की पसंद बन गई.