दोस्ती सच्ची है या दिखावा? ये 7 आसान संकेत बताएंगे फेक फ्रेंड की असली पहचान

अगर कोई आपको तभी फोन करे जब उसे काम पड़े या फिर मदद की जरुरत हो, तो समझ लो रिश्ता दिल से नहीं, फायदे से चल रहा है.

जो दोस्त आपकी छोटी जीत पर भी खुश ना हो सके और उल्टा आपकी उपलब्धि को हल्का दिखाए, वो आपका सच्चा साथी नहीं है.

सच्चा दोस्त गलती पर समझाता है, शर्मिदा नहीं करता. फेक फ्रेंड आपकी छोटी गलती को भी मौका बना लेते हैं आपको नीचे दिखाने का.

अगर कोई आपकी पर्सनल स्पेस, टाइम या प्रायोरिटी की इज्जत न करे और सिर्फ खुद की उम्मीदें रखे, तो ये भी फेक फ्रेंड का क्लियर साइन है.

आप जब भी उनसे बात कें तो वो केवल  'ह्म्म' और 'ओके' बोले और खुद बोलें तो घंटों रुकने का नाम नहीं लेते. ऐसा दोस्त को सुनने नहीं, बस बोलना आता है.

अगर बार-बार लोग आपको बताएं कि “अरे, उसने तुम्हारे बारे में ये बोला”, तो समझ लो वो सामने दोस्त और पीछे दुश्मन वाला मामला है.

असली दोस्त मुश्किल समय में दिखते हैं, नकली दोस्त उसी समय फोन उठाना भी बंद कर देते हैं. यही दोस्ती की असली पहचान होती है.

जो आपकी खुशी में खुश हों, दर्द में साथ खड़े रहें और आपकी इज्जत हर जगह बनाए रखें, वही दोस्त दिल से जुड़े होते हैं.

फेक फ्रेंड आपकी ऊर्जा, शांति और आत्मविश्वास खा जाते हैं. जिदगी में सिर्फ वही लोग रखें जो सच में आपकी परवाह करें. बाकी को दिल से नहीं, दरवाजे से बाहर रहने दें.