अल-फलाह यूनिवर्सिटी से निकला टेरर मॉड्यूल का सुराग?
फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में हाल ही में हरियाणा और दिल्ली पुलिस की टीम ने छापा मारा है
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने यूनिवर्सिटी के कई प्रोफेसरों, छात्रों और मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल से पूछताछ की है
अब तक 52 से अधिक लोगों से सवाल-जवाब किया जा चुका हैं, जिनमें से 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है
बताया जा रहा है कि जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है, वे ज्यादातर जूनियर डॉक्टर हैं. यहां करीब 40 प्रतिशत डॉक्टर जम्मू-कश्मीर से आते हैं
अरावली की पहाड़ियों की तलहटी में स्थित यह यूनिवर्सिटी हरियाणा के फरीदाबाद जिले के धौज गांव में लगभग 70 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है
हरे-भरे वातावरण के बीच बनी यह यूनिवर्सिटी अल-फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित होती है, जो शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में कई संस्थान चलाता है
यह यूनिवर्सिटी इंजीनियरिंग, मेडिकल, कॉमर्स, एजुकेशन, मैनेजमेंट, कंप्यूटर, साइंस और पीएचडी शोध जैसी पढ़ाई के लिए जानी जाती है
फिलहाल पुलिस जांच जारी है, क्योंकि शुरुआती जांच में कुछ फैकल्टी और छात्रों का नाम दिल्ली ब्लास्ट और फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़े होने की बात सामने आई है