किसान भाइयों..! आ रहा है धान का जादुई बीज, बाढ़ और जलभराव में देगा बंपर उपज
गोवा में इन दिनों धान की नई किस्म गोवा धन-5 का परीक्षण चल रहा है. यह किसानों तक आती है तो बड़ी बात होगी.
गोवा धन-5 में जलभराव और 10 से 15 दिनों तक पूरी तरह या आंशिक पानी में डूबने की क्षमता है.
यह किस्म खारे पानी के प्रति भी सहनशील है, जो तटीय कृषि क्षेत्रों के लिए उपयुक्त है.
इस किस्म का तना मजबूत होता है, जिससे तेज बारिश और हवा के कारण पौधों के गिरने की समस्या कम होती है.
सामान्य परिस्थितियों में गोवा धन 5 की उपज करीब 6 टन प्रति हेक्टेयर तक है. वहीं खारे पानी वाले इलाकों में यह 4 से 4.5 टन उपज दे सकती है.
वर्तमान में इस किस्म का उत्तर और दक्षिण गोवा के कई गांवों में 40 से अधिक किसान परीक्षण के तौर पर खेती कर रहे हैं.
गोवा सरकार ने उम्मीद जताई है कि इसे 2026 सीजन से बड़े स्तर पर किसानों को उपलब्ध कराया जा सकता है.
प्रदर्शन और मूल्यांकन के बाद बीज को राज्य स्तरीय किस्म जारी समिति के सामने औपचारिक प्रस्ताव के रूप में रखा जाएगा.
अगर मंजूरी मिलती है, तो यह बीज खरीफ 2026 की बुवाई से पहले किसानों को उपलब्ध कराया जा सकेगा.