फादर्स डे स्पेशल: बिना ओवन-माइक्रोवेव के बनाएं सुपर सॉफ्ट केक

इस फादर्स डे पर अपने पापा को स्पेशल फील कराने के लिए घर पर अपने हाथों से बनाएं बेहद सॉफ्ट और टेस्टी केक.

अगर घर में ओवन या माइक्रोवेव नहीं है, तो केक बनाने का आइडिया ड्रॉप न करें. आप इसे गैस पर आसानी से बना सकते हैं.

इसके लिए आपको चाहिए: 1 कप मैदा, 1/2 कप चीनी पाउडर, 1/2 कप दूध, 1/4 कप तेल/मक्खन, 1 चम्मच बेकिंग पाउडर, 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 चम्मच वनीला एसेंस.

सबसे पहले एक बड़ी या भारी तले वाली कढ़ाई लें. इसमें नमक की एक परत बिछाएं, ढक्कन लगाएं और 10 मिनट तक मीडियम आंच पर गर्म (Preheat) होने दें.

अब एक मिक्सिंग बाउल में चीनी पाउडर, दूध और तेल/मक्खन को अच्छी तरह मिला लें. फिर इसमें मैदा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा छानकर डालें और एक गाढ़ा, स्मूद बैटर तैयार करें.

अब केक टिन या किसी गहरे बर्तन को थोड़े से तेल या मक्खन से अच्छी तरह ग्रीस कर लें ताकि केक चिपके नहीं. फिर तैयार बैटर को इसमें डालें.

प्रीहीट हो चुकी कढ़ाई का ढक्कन हटाएं, अंदर एक स्टैंड रखें और उसके ऊपर सावधानी से केक टिन को सेट कर दें.

कढ़ाई का ढक्कन वापस कसकर बंद करें और धीमी आंच पर 35 से 40 मिनट तक बेक होने दें. टूथपिक डालकर चेक करें, अगर साफ निकले तो केक तैयार है.

केक को पूरी तरह ठंडा होने दें. इसके बाद अपनी पसंद के अनुसार क्रीम, चॉकलेट सिरप या ड्राई फ्रूट्स से सजाकर पापा को सरप्राइज दें. हैप्पी फादर्स डे.