फरवरी में क्या बोएं किसान? जानें गन्ना, सब्जी और तिलहन फसलों की सही बुवाई का समय
फरवरी की खेती : सही फसल, सही समय और बेहतर मुनाफे का महीना है.
बसंतकालीन गन्ना 15 फरवरी के बाद बुवाई करना बेहतर रहता है. रोगमुक्त बीज और फफूंदीनाशक उपचार से उत्पादन बढ़ता है.
भिंडी की जायद फसल फरवरी में बुवाई से जल्दी सब्जी बाजार में पहुंचती है और अच्छा दाम मिलता है. कतार दूरी 25–30 सेमी रखें.
सूरजमुखी की खेती:15–29 फरवरी के बीच बुवाई उपयुक्त रहती है. बीज उपचार से रोगों का खतरा कम होता है.
टमाटर की रोपाई: फरवरी में रोपाई करने से गर्मियों में अच्छी पैदावार मिलती है. पौधों की दूरी 45×60 सेमी रखें.
प्याज की रोपाई बसंत मौसम में प्याज की रोपाई से उत्पादन बेहतर मिलता है और बाजार में अच्छी मांग रहती है.
खेत की अच्छी जुताई फसल लगाने से पहले मिट्टी को भुरभुरी बनाएं, ताकि जड़ों का विकास मजबूत हो सके.
नमी बनाए रखें: खेत में पर्याप्त नमी होने से अंकुरण और पौधों की बढ़वार बेहतर होती है. जैविक खाद और उर्वरकों का संतुलित प्रयोग उत्पादन बढ़ाता है.
फसल चक्र अपनाएं: अलग-अलग मौसम में अलग फसलें लगाने से जमीन की उर्वरता बनी रहती है और सालभर आमदनी मिलती है.