हमारा शरीर थोड़ी सी भी गड़बड़ी होने पर हमारे पैर हमें कई तरह की बड़ी बीमारियों के संकेत देते हैं.
अगर आपके टखनों में लंबे समय से सूजन बनी हुई है, तो यह किडनी की समस्या, शरीर में पानी जमा होना या थायराइड का संकेत हो सकता है.
टखनों की सूजन को कभी नजरअंदाज न करें. ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें और सही कारण का पता लगाएं.
पिंडलियों में दर्द विटामिन D की कमी के अलावा एक गंभीर संकेत भी हो सकता है: पेरिफेरल आर्टरीज डिजीज (PAD).
PAD में पैरों की धमनियों में रक्त का प्रवाह कम हो जाता है. यह सिर्फ पैरों की नहीं, बल्कि दिल की बीमारी का भी संकेत हो सकता है.
अगर आपके हाथ-पैर बार-बार ठंडे पड़ते हैं, तो यह भी पेरिफेरल आर्टेरियल डिजीज (PAD) का संकेत हो सकता है.
जब पैरों की धमनियां सिकुड़ जाती हैं और खून का प्रवाह कम होता है, तो पैरों में ऐंठन या सूजन हो सकती है. यह स्थिति बढ़ने पर घाव भी बन सकते हैं.
अगर पैर अपने आप ही गर्म और लाल दिखने लगते हैं, साथ ही आग या जलन जैसा महसूस होता है, तो यह डीप वेन थ्रॉम्बोसिस (DVT) हो सकता है.
DVT एक गंभीर स्थिति है जिसमें नसों में क्लॉट (खून के थक्के) बनने लगते हैं. ये क्लॉटिंग शरीर को बहुत नुकसान पहुंचा सकती है.
अपने पैरों के संकेतों को नजरअंदाज न करें. समय पर इन लक्षणों को पहचानकर आप आगे होने वाली बड़ी बीमारी से बच सकते हैं.