'मिनी पावरहाउस' है अंजीर! लाभ के लिए खाने का सही तरीका जानें
अंजीर एक छोटा लेकिन विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल है, जो शरीर को ऊर्जा देता है.
इसका सबसे बड़ा फायदा लिवर और किडनी को डिटॉक्स करने में है. यानी इन अंगों की सफाई करता है.
इसके कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और ऑस्टियोपोरोसिस दूर करते हैं.
कब्ज की पुरानी शिकायत में भिगोए हुए अंजीर रोज सुबह खाने से आराम मिलता है.
अंजीर वजन घटाने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. क्योंकि, इसमें फाइबर बहुत ज्यादा है.
दिल के मरीजों के लिए यह फायदेमंद है. इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और आयरन पर्याप्त होता है.
इससे त्वचा चमकदार बनती है और बाल मजबूत होते हैं. रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है.
हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि रात में कुछ अंजीर पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट खा लें और पानी भी पी लें.
सर्दियों में ताजा अंजीर खाना और भी बेहतर होता है. इससे शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है.
एलर्जी वाले लोग इसे बिल्कुल न खाएं. डायबिटीज के मरीज इसे डॉक्टर की सलाह के बाद खा सकते हैं.