आप भी करना चाहते हैं कुत्ते, बिल्ली और खरगोश का पंजीकरण? जानें कितना होगा खर्चा

मथुरा में अब कुत्ता, बिल्ली और खरगोश पालने वालों को नगर निगम में पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा.

यही नहीं अपने पशु की नस्ल, आयु, लिंग, रंग एवं आवश्यक कागज़ात, फोटो पहचान-पत्र एवं वैक्सीनेशन प्रमाण-पत्र भी देने होंगे.

निगम ने डॉग कैचर टीमों का गठन करते हुए कुत्तों की नसबंदी का अभियान तेज करने का फैसला लिया है.

मंगलवार को हुई बैठक में अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने आवारा कुत्तों की समस्या और पालतू कुत्तों और साथ ही पशुओं के पंजीकरण को लेकर योजना बनाई.

कुत्तों की नसबंदी एवं टीकाकरण का कार्य तेज करने के निर्देश दिए गए, ताकि अनियंत्रित वृद्धि एवं बीमारियों की संभावना को रोका जा सक.

नगर निगम क्षेत्र में अब पालतू कुत्तों एवं अन्य पालतू पशुओं का पंजीकरण अनिवार्य किया गया है. पंजीकरण न कराने पर मालिक पर जुर्माना लगेगा और कुत्तों को निगम टीम उठाकर ले जाएगी.

बिना पंजीकरण वाले पालतू कुत्तों को नगर निगम की टीम द्वारा एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर ले जाया जाएगा.

बैठक में निर्णय लिया गया कि देसी कुत्तों के लिए ₹100, विदेशी नस्ल के कुत्तों के लिए ₹500 और अन्य छोटे पालतू जानवरों के लिए ₹100 पंजीकरण शुल्क लिया जाएगा.

पंजीकरण मथुरा-वृंदावन नगर निगम के दोनों जोन कार्यालयों में कराया जा जा सकता है.