क्या आप भी चाहते है किआपके जीवन में सुख-समृद्धि और धन-संपत्ति बनी रहे. 

lord laxmi

मान्यता है कि जिस घर में माता लक्ष्मी का वास होता है, वहां कभी भी धन की कमी नहीं होती. 

इसलिए देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग अनेक उपाय करते हैं.

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की झाड़ू भी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने में अहम भूमिका निभाती है. 

यदि आप भी धन प्राप्त करना चाहते हैं तो झाड़ू से जुड़े इन वास्तु नियमों का जरूर पालन करें.

आइए जानते हैं मां लक्ष्मी और झाड़ू का संबंध और इससे जुड़े खास नियम.

अगर गलती से झाड़ू को पैर लग जाए तो तुरंत उसे उठाकर माथे से लगाकर क्षमा मांगनी चाहिए. यह सम्मान लक्ष्मी जी की कृपा बनाए रखने के लिए जरूरी है.

झाड़ू को कभी भी घर के सामने या खुले स्थान पर नहीं रखना चाहिए. मान्यता है कि झाड़ू को खुला छोड़ने से लक्ष्मी जी नाराज हो जाती हैं. 

इसे झाड़ू को घर में ऐसी जगह रखना चाहिए, जहां बाहरी लोगों की नजर न पड़े. छुपाकर रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.

झाड़ू को हमेशा लिटाकर रखें, खड़ा करके रखना अपशगुन माना जाता है. 

यदि आप माता लक्ष्मी को आकर्षित करना चाहते हैं तो झाड़ू को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें.

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की पश्चिम दिशा का संबंध भाग्य और समृद्धि से होता है. 

दक्षिण-पश्चिम या पश्चिम दिशा में झाड़ू रखने से लक्ष्मी कृपा बनी रहती है और आर्थिक उन्नति के रास्ते खुलते हैं.