बाज़ार से मिलने वाले धनिये पर अक्सर केमिकल और कीटनाशकों के इस्तेमाल की आशंका रहती है, ऐसे में घर पर ही धनिया उगाना सबसे सुरक्षित और आसान विकल्प बन जाता है
सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे अपने घर की बालकनी या छोटे से गमले में सिर्फ 20 दिनों के भीतर उगा सकते हैं
धनिया उगाने के लिए सबसे पहले गमला चुनें. गमला बहुत गहरा होने की ज़रूरत नहीं है, लेकिन उसमें पानी निकलने की सही व्यवस्था होनी चाहिए
मिट्टी में गोबर की खाद या वर्मी कम्पोस्ट मिलाकर गमले को भर लें. ध्यान रखें कि मिट्टी हल्की और भुरभुरी हो, ताकि बीज जल्दी अंकुरित हो सकें
धनिये के बीज को सीधे गमले में डालने से पहले हल्के से कूट लें. इससे बीज दो हिस्सों में टूट जाएंगे और अंकुरण जल्दी होगा
इसके बाद बीजों को गमले में मिट्टी की सतह पर समान रूप से छिड़कें और ऊपर से एक हल्की परत मिट्टी की डाल दें. बीज बोने के बाद मिट्टी पर हल्का पानी छिड़कें
बीज बोने के बाद गमले को ऐसी जगह रखें जहां धूप और हल्की छांव दोनों मिलती हों
घर पर उगाया गया धनिया पूरी तरह ऑर्गेनिक और केमिकल-फ्री होता है. इससे खाने का स्वाद तो बढ़ता ही है, साथ ही इसमें मौजूद विटामिन ए, सी और पोटैशियम शरीर को पोषण भी देते हैं