मोदक के अलावा भगवान गणेश को कौन-कौन से चढ़ाए जाते हैं प्रसाद? यहां जान लीजिए

गणेश चतुर्थी  की तैयारियां जोरो पर है. इस उत्सव की धूम पूरे भारत में देखने को मिलती है. लोग अपने घरों में गणपति की स्थापना करते हैं और हर विधि विधान से पूजा-आरती करते हैं साथ उन्हें भोग भी चढ़ाते हैं.

गणपति बप्पा को मोदक बहुत पसंद है इस वजह से लोग इस अवसर पर उन्हें तरह-तरह के मोदक का भोग लगाते हैं. 

लेकिन क्या आप जानते हैं इसके अलावा भी कई चीजें है जो बप्पा को अतिप्रिय है. अगर आप इन चीजों को भी भोग में बप्पा को अर्पित करते हैं तो आप पर उनकी कृपा बनी रहती है. चलिए जानते हैं कौन-कौन से हैं वो प्रसाद? 

गणपति भगवान को मोदक के अलावा मोतीचबर के लड्डू भी बेहद पसंद है तो इस दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में आप बप्पा को मोतीचूर के लड्डू का भोग लगा सकते हैं. 

इसके अलावा गणेश जी को मोतीचूर के साथ ही बेसन के लड्डू का भी भोग लगाया जा सकता है. बेसन के लड्डू भी बप्पा को बेहद प्रिय है.

भोग में आप बप्पा को घर में बनी चावल की खीर भी चढ़ा सकते हैं. तरह-तरह के मेवे डालकर खीर के स्वाद को और ज्यादा बढ़ा सकते हैं.

वहीं कलाकंद मिठाई को भी आप घर में तैयार कर सकते हैं. दूध से बनने वाली लाकंद मिठाई भी भोग में चढ़ाई जा सकती है. दूध और घी से बनने वाली ज्यादातर मिठाइयों को आप भगवान के भोग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.

गुड़ को भी आप भोग के रूप में चढ़ा सकते हैं. इस प्रसाद को और ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए उसे आप घी में सेक सकते हैं, इससे स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. यह पारंपरिक भोग भगवान गणेश को बहुत पसंद आता है.

मांगलिक कार्यों में नारियल चढ़ाने का खास महत्व होता है. साथ ही नारियल को गणपति का प्रतीक भी माना जाता है. भोग में चढ़ाए गए नारियल को प्रसाद के रूप में बांटें व खाएं. 

पूरन पोली को भी आप प्रसाद के रूप में गणपति बप्पा को चढ़ा सकते हैं. यह प्रसाद घर में आसानी से तैयार हो जाती है और बप्पा को पूरन पोली प्रिय भी है.