Ganesh Chaturthi 2025: घर पर कैसे करें गणेशजी की स्थापना? यहां जानें शुभ मुहूर्त का समय
इस साल गणेश चतुर्थी 7 सितंबर 2025 को है. भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को ही गणेश उत्सव की शुरुआत होती है.
माना जाता है कि इसी दिन भगवान गणेश का अवतार हुआ था. इसीलिए हर साल इस तिथि पर गणेश चतुर्थी मनाई जाती है.
गणेश जी का जन्म दोपहर (मध्याह्न) में हुआ था.इसलिए मूर्ति की स्थापना भी दोपहर के शुभ समय में करनी चाहिए. चलिए हम आपको बताते हैं स्थापना करने का शुभ मुहूर्त के बारे में.
अगर आप गणेश चतुर्थी पर घर में मूर्ति स्थापना करना चाहते हैं तो सबसे पहले घर और पूजा स्थान की अच्छे से सफाई करें. फिर गंगाजल छिड़ककर जगह को पवित्र बना लें.
इसके बाद गणपति को घर लाते समय गाजे-बाजे और जयकारों के साथ स्वागत करें. उनकी आंखों पर लाल कपड़ा बांधना शुभ माना जाता है.
घर में प्रवेश करते वक्त फूल बरसाएं और “गणपति बप्पा मोरया” के नारे लगाएं.
इसके अलावा मंडप में सबसे पहले स्वास्तिक बनाएं. फिर उस पर फूल और चावल अर्पित करें.
भगवान गणेश की मूर्ति को स्थापित करते समय ध्यान रखें कि मूर्ति उत्तर दिशा की ओर ही रखी जाए.
गणेश स्थापना के बाद “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करें. ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि और मंगल की बढ़ोतरी होती है.