हाथ में चक्र...सिर पर मुकुट, सामने आया मुंबई के लालबागचा राजा का भव्य स्वरूप
कल यानी 27 अगस्त 2025 (बुधवार) से गणेश चतुर्थी का त्योहार शुरू हो रहा है और उससे ठीक पहले मुंबई के लालबाग के राजा की भव्य प्रतिमा सामने आई है.
हर साल की तरह इस बार भी बप्पा का रूप बेहद निराला और खास है, जिसे देखकर भक्त भाव-विभोर हो रहे हैं.
मुंबई के लालबाग इलाके में स्थित ‘लालबागचा राजा’ पंडाल पूरे देश में सबसे चर्चित और भव्य माना जाता है.
यहां दर्शन करने के लिए न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों से भी लाखों भक्त आते हैं और लंबी कतारों में खड़े होकर बप्पा के दर्शन करते हैं.
लालबाग के राजा का इतिहास भी काफी रोचक है और माना जाता है कि यहां आकर भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं.
बप्पा की यह प्रतिमा लगभग 20 फीट ऊँची होती है, जिसकी सुंदरता हर किसी का मन मोह लेती है.
प्रतिमा बनाने की प्रक्रिया भी बेहद खास होती है मूर्ति का काम सबसे पहले बप्पा के चरणों से शुरू किया जाता है.
मुंबई का गणेश महोत्सव 10 दिन तक चलता है और इस दौरान पूरा शहर भक्ति और उत्साह में डूबा रहता है.
6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन के साथ महोत्सव का समापन होगा. लेकिन बप्पा की झलक हर भक्त के दिल में बस जाती है.