गणेश चतुर्थी 2025: क्या है 10 दिनों के गणपति उत्सव की पौराणित कहानी?

गणेश चतुर्थी का त्योहार भगवान गणेश की पूजा और उत्सव के लिए मनाया जाता है.

लोग अपने घर में गणपति बप्पा की मूर्ति लाते हैं और 10 दिनों तक उनकी पूजा करते हैं.

आखिरी दिन अनंत चतुर्दशी के मौके पर मूर्ति का विसर्जन किया जाता है.

आइये जानें 10 दिनों के गणपति उत्सव की पौराणित कहानी क्या है?

पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान गणेश से वेदव्यास जी ने महाभारत ग्रंथ लिखने का आग्रह किया था.

भगवान गणेश ने बिना रुके 10 दिन तक महाभारत ग्रंथ लिखा था.

10वें दिन अनंत चतुर्दशी तिथि पर भगवान गणेश जी ने महाभारत को लिखकर पूरा किया.

महाभारत लिखने के बाद भगवान गणेश जी ने 10वें दिन नदी में स्नान किया था.

कहा जाता है कि इसी के बाद से भगवान गणेश के लिए 10 दिन का उत्सव होने लगा.

माना जाता है कि इन 10 दिनों के दौरान भगवान गणेश हर साल पृथ्वी पर भ्रमण करने के लिए आते हैं.