गणेश चतुर्थी पर बनने जा रहे हैं ये दुर्लभ योग, इन राशि के जातको को करेगी मालामाल

हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है, यह पर्व कुल 10 दिनों का होता है.

इस साल यह पर्व 27 अगस्त को शुरू होगा जिसका उत्सव 8 सितंबर तक मनाया जाएगा.

इस दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है जिससे घर में सुख की प्राप्ति होती है. इस बार की गणेश चतुर्थी ज्योतिषीय दृष्टि से खास होने वाली है.

इस बार गणेश चतुर्थी पर रवि योग, इंद्र योग, ब्रह्म योग समेत कई शुभ योग का संयोग बन रहा है, इसके अलावा बुध भी सिंह राशि में गोचर करेगा.

इस विशेष संयोग के प्रभाव से कई राशियों को धन और समृद्धि मिलने कि संभावना. आइए जानते हैं किन राशियों पर होगी पैसों की बरसात.

इस पर्व पर बन रहे दुर्लभ संयोग से तुला राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थितियों में सुधार होने वाला है, साथ ही सेहत में सुधार और बिजनेस में भी लाभ होगा.

तुला राशि के जातको के लिए यह समय अत्यंत लाभकारी होगा, कार्यक्षेत्र में भी तरक्की होगी.

कुंभ राशि वालों के लिए इस गणेश चतुर्थी पर आय के नए साधन खुलने वाले है और इनके लिए विदेश यात्रा का भी योग बन रहा है.

कुंभ राशि वोले जातको को कार्यों में सफलता मिलेगी और धन लाभ के साथ सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी. हालांकि इन्हें खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा.