इन राशियों पर गणपति बप्पा की रहती है खास कृपा, कभी नहीं होती धम की कमी
हिंदू धर्म में गणेश जी को प्रथम पूज्य माना जाता है. बिना उनकी पूजा के शुभ काम अधूरा रहता है. कुछ राशियों पर बप्पा का सुख-समृद्धि का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है.
मेष राशि वालों पर गणपति बप्पा की अटूट कृपा रहती है. इनकी मेहनत कभी बेकार नहीं जाती और करियर-कारोबार में तरक्की मिलती है. धन की कमी नहीं रहती और सुख-समृद्धि बनी रहती है.
मेष राशि उपायगणेश उत्सव के दौरान मेष राशि वाले बप्पा को मोदक का भोग लगाएं, इससे उनका आशीर्वाद और भी प्रबल होता है.
मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं और बुध के अधिपति खुद गणपति माने जाते हैं. इसलिए मिथुन जातकों पर गणेश जी का आशीर्वाद बना रहता है. इन्हें धन और तरक्की की प्राप्ति होती है और सम्मान मिलता है.
मिथुन राशि उपायगणेश चतुर्थी पर मिथुन राशि वाले बप्पा को दूर्वा अर्पित करें. इससे हर संकट दूर होता है और बुद्धि-विवेक में वृद्धि होती है.
कन्या राशि के स्वामी भी बुध हैं, इसलिए इस राशि वालों को भी गणपति का आशीर्वाद मिलता है. इनके जीवन में कभी पैसों की तंगी नहीं आती और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलती है.
कन्या राशि उपाय
कन्या राशि के जातक गणेश चतुर्थी पर हरी चीजें जैसे मीठा पान, हरी सुपारी या हरे फल अर्पित करें. इससे उनकी इच्छाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-शांति आती है.
वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं और उन पर भी गणपति की कृपा रहती है. ये जातक कभी-कभी गुस्सैल स्वभाव के होते हैं, लेकिन गणपति उनके क्रोध को नियंत्रित कर देते हैं और बिगड़े काम बनने लगते हैं.
वृश्चिक राशि उपाय
वृश्चिक राशि वाले गणेश चतुर्थी पर बप्पा को मोतीचूर के लड्डू चढ़ाएं. इससे जीवन की रुकावटें खत्म होती हैं और सफलता के नए रास्ते खुलते हैं.