जादुई है अदरक का तेल: जानें उपयोग का सही तरीका
घंटों कंप्यूटर या मोबाइल पर काम करने से आंखों में तनाव, थकान और कमजोरी आम समस्या बन गई है.
आयुर्वेद में पैरों की मालिश (पादाभ्यंग) को आंखों के लिए बहुत प्रभावी माना गया है.
अदरक के तेल से नियमित मालिश करने से आंखों की रोशनी साफ रहती है और ड्राई आई से बचाव होता है.
पैरों में 4 प्रमुख नाड़ियां होती हैं जो सीधे आंखों से जुड़ी होती हैं. मालिश करने से आंखों का तनाव दूर होता है.
अदरक का तेल गर्म प्रकृति का होता है, जो ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और वात दोष को संतुलित करता है
रात को सोने से पहले मालिश करने से न केवल आंखें स्वस्थ रहती हैं, बल्कि गहरी नींद आती है और तनाव कम होता है.
अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. यह दिनभर की थकान मिटाकर पैरों की सूजन और दर्द को दूर करता है.
अदरक का शुद्ध तेल लें या तिल के तेल में अदरक मिलाकर हल्का गुनगुना करें और तलवों पर मालिश करें.
मालिश के बाद चाहें तो गर्म पानी से पैर धो लें या मोजे पहनकर सो जाएं ताकि गर्माहट बनी रहे.
आंखों की बीमारियों से बचने के लिए इसे रोजाना अपनाएं. यह पूरे शरीर को तरोताजा रखता है.