डेंगू में बकरी का दूध 'अमृत' नहीं 'जहर', प्लेटलेट्स के लिए कैसे नुकसानदायक?

देश में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं. इसमें प्लेटलेट्स कम होना आम है.

लोग इसके लिए बकरी का दूध पीते हैं, लेकिन क्या यह वाकई फायदेमंद है?

आम धारणा है कि बकरी का दूध प्लेटलेट्स बढ़ाता है, लेकिन नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित रिसर्च इसे खारिज करती है.

डॉक्टर्स और रिसर्च के अनुसार, ऐसा कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि बकरी का दूध प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करता है.

कच्चा बकरी का दूध ब्रूसेलोसिस जैसे खतरनाक बैक्टीरियल संक्रमण फैला सकता है.

डेंगू से कमजोर हुए शरीर में यह संक्रमण जानलेवा साबित हो सकता है.

कई बार डेंगू के मरीजों में प्लेटलेट्स अपने आप ठीक होने लगते हैं, लोग इसे बकरी के दूध का असर मान लेते हैं.

इसी भ्रम के कारण लोग दूसरों को भी बकरी का दूध पीने की सलाह देते हैं, जो खतरनाक हो सकता है.

डेंगू में सबसे जरूरी है पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और शरीर को हाइड्रेटेड रखना. हेल्दी डाइट लें और थकान से बचें.

कोई भी घरेलू नुस्खा अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें और उनके द्वारा दी गई दवाओं का सेवन करें.