कैंसर पीड़ित मरीजों के लिए एक अच्छी खबर,अब आ गई कैंसर की वैक्सीन
कैंसर एक ऐसी बीमारी है. जिसको जड़ से समाप्त करने के लिए दुनियाभर के वैज्ञानिक दिन- रात रिसर्च कर रहे हैं.
वहीं इसी बीच रूस ने दावा किया है, उन्होंने mRNA टेक्नोलॉजी पर आधारित कैंसर की वैक्सीन को तैयार कर लिया है.
जिसका नाम रखा है 'Enteromix'. इसी के साथ बताया जा रहा है कि इस वैक्सीन के ट्रायल में 100% सफलता मिली है.
रूस ने दावा किया है कि हमारे वैज्ञानिकों ने कैंसर की बीमारी से निपटने के लिए इस वैक्सीन को तैयार किया है. इसे आम कैंसर की वैक्सीन से थोड़ा अलग बताया गया है.
ये वैक्सीन हर कैंसर से पीड़ित मरीजों के लिए अलग- अलग रूप से कार्य करेगी.
ये वैक्सीन मरीज के ट्यूमर से ही निकाले गए RNA का इस्तेमाल कर, उनके इम्यून सिस्टम को कैंसर सेल्स से लड़ने में मदद करती है.
कोविड-19 वैक्सीन के जैसे ही, इस कैंसर की वैक्सीन को तैयार करने के लिए mRNA टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है.
रूस ने वैक्सीन को 100% सुरक्षित माना है 48 लोगों पर किए गए ट्रायल में सभी में इम्यून सिस्टम एक्टिवेशन सफल पाया गया.
यह कदम कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रहे मरीजों के लिए राहत की खबर है.