ट्रिंग..ट्रिंग..! किसानों को मिली कृषि मंत्री से राहत
केंद्र सरकार ने किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ा कदम उठाया है.
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक की.
इसमें अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों की शिकायतों, सुझावों और मदद के लिए अब एक समर्पित पोर्टल बनाया जाए.
सरकार पोर्टल में किसान अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे और उनका समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा.
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे खुद नियमित रूप से किसानों की शिकायतों की समीक्षा करेंगे ताकि रीयल टाइम में समाधान हो सके.
नकली और घटिया खाद, बीज और कीटनाशकों की शिकायत पर उन्होंने सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.
अवैध बायो स्टीमुलेंट की बिक्री पर भी केंद्रीय मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा की केवल 685 अधिसूचित बायोस्टिमुलेंट्स ही बिकें.
बैठक में पीएम किसान और फसल बीमा योजना से जुड़ी शिकायतों पर चर्चा हुई. इसपर भी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए.
उन्होंने कहा कि किसानों से फीडबैक भी लेना चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि किसान पूरी तरह संतुष्ट हैं.