किसानों की हुई बल्ले-बल्ले! कृषि मंत्री ने किया बड़ा ऐलान; होगा करोड़ों का लाभ

सरकार ने यूपी और गुजरात के किसानों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है, जिससे उन्हें ₹13,890 करोड़ का फायदा मिलेगा.

केंद्र सरकार ने खरीफ 2025-26 सीजन के लिए दलहन और तिलहन फसलों की सरकारी खरीद को मंजूरी दे दी है.

यूपी में उड़द, अरहर, मूंग, तिल और मूंगफली की खरीद की जाएगी.

अकेले यूपी में ही इन फसलों की खरीद का कुल मूल्य ₹3,726 करोड़ से ज्यादा होगा.

गुजरात के किसानों से उड़द, सोयाबीन, मूंग और मूंगफली खरीदी जाएंगी.

गुजरात में सबसे ज़्यादा 12.62 लाख मीट्रिक टन मूंगफली खरीदी जाएगी, जिसका मूल्य ₹9,167 करोड़ से अधिक होगा.

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए हैं कि यह पूरी खरीद प्रक्रिया डिजिटल और पारदर्शी हो.

खरीद केंद्रों पर आधार आधारित बायोमेट्रिक और चेहरा प्रमाणीकरण के साथ POS मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा.

किसानों को उनकी फसल का पैसा सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा.

सरकार ने साफ कहा है कि इस खरीद का लाभ सिर्फ असली किसानों को ही मिले, ताकि बिचौलिये फायदा न उठा सकें.

कृषि मंत्री ने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी, तो खरीदे जाने वाली मात्रा में संशोधन भी किया जा सकता है.

इस कदम का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी मेहनत का सही और अधिकतम दाम दिलाना है.