पेशाब रोकने की आदत पड़ सकती है भारी, जानिए सेहत पर पड़ने वाले 9 बड़े नुकसान
बार-बार पेशाब रोकना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. इससे शरीर के टॉक्सिन्स बाहर नहीं निकलते.
पेशाब रोकने से बैक्टीरिया पनपते हैं, जिससे यूरिनरी इंफेक्शन (UTI) का खतरा बढ़ जाता है.
बार-बार पेशाब रोकने से ब्लैडर कमजोर हो जाता है, जिससे आगे चलकर लीकेज की समस्या हो सकती है.
लंबे समय तक पेशाब रोकना किडनी पर दबाव डालता है, जिससे किडनी खराब होने का खतरा रहता है.
पेशाब में मौजूद यूरिक एसिड और कैल्शियम ऑक्सलेट जमा होकर किडनी स्टोन बना सकते हैं.
महिलाओं, डायबिटीज और न्यूरोलॉजिकल कंडीशन वालों में इंफेक्शन का खतरा ज्यादा होता है.
लंबे समय तक आदत बनने पर यूरिन कंट्रोल में दिक्कत आने लगती है, जिससे पब्लिक प्लेस में परेशानी हो सकती है.
ज्यादा देर पेशाब रोकने से ब्लैडर में दर्द, भारीपन और बार-बार पेशाब आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
ट्रैवल हो या काम का दबाव, पेशाब कभी न रोकें. समय पर जाएं और अपनी किडनी को हेल्दी रखें.