हरतालिका तीज 2026: शिव-पार्वती से सीखें रिश्ते के 9 नियम
हरतालिका तीज इस साल 14 सितंबर को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है.
माता पार्वती ने बचपन से ही शिव जी को अपना माना. सच्चा रिश्ता वही है, जहां मन में जीवनसाथी को लेकर कोई भ्रम न हो.
पिता की इच्छा के बजाय पार्वती जी ने अपने दिल की सुनी. रिश्ते में खुद की और पार्टनर की पसंद का सम्मान होना जरूरी है.
शिव जी को पाने के लिए पार्वती जी ने वर्षों कठोर तपस्या की. मजबूत और खूबसूरत रिश्ते रातों-रात नहीं, बल्कि सब्र से बनते हैं.
पार्वती जी की सहेली उन्हें जंगल ले गईं, जहां उन्होंने हार मानने के बजाय मिट्टी के शिवलिंग की स्थापना कर पूजा जारी रखी.
बिना किसी भौतिक सुख की चाह के माता पार्वती ने केवल शिव जी के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा और निस्वार्थ प्रेम को प्राथमिकता दी.
सालों के लंबे इंतजार के बावजूद पार्वती जी का विश्वास नहीं डगमगाया. विश्वास ही हर मजबूत रिश्ते की असली नींव होता है.
शिव और पार्वती का रिश्ता समानता का प्रतीक है. जहां दोनों एक-दूसरे के अस्तित्व और विचारों का बराबर सम्मान करते हैं.
यह प्रेम कहानी सिखाती है कि प्यार केवल खुशियों तक सीमित नहीं है, बल्कि हर कठिन परिस्थिति में साथ खड़े रहना ही असली प्रेम है.
सच्चे समर्पण और प्रयास के आगे अंततः महादेव प्रसन्न हुए. जहां नीयत साफ और कोशिश सच्ची हो, वहां रिश्ता हमेशा सफल होता है.