किसानों की लॉटरी! ट्रैक्टर खरीदी पर मिलेंगे 3 लाख, जानें आवेदन का तरीका
हरियाणा सरकार ने SC किसानों के लिए खजाना खोल दिया है. ट्रैक्टर खरीदने पर 3 लाख रुपये सब्सिडी दे रही है.
आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 जनवरी है. आपके पास बहुत कम समय बचा है.
45 हॉर्स पावर (HP) या अधिक क्षमता वाला ट्रैक्टर खरीदने पर सीधे 3 लाख रुपये की सब्सिडी दी जाएगी.
केवल हरियाणा के निवासी और अनुसूचित जाति (SC) वर्ग से आने वाले किसान ही इस योजना के लिए पात्र हैं.
किसान के पास अपनी कृषि भूमि, 'मेरी फसल मेरा ब्योरा' पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है.
किसान ने पिछले 5 सालों में कृषि विभाग की किसी अन्य योजना के तहत ट्रैक्टर पर सब्सिडी न ली हो, तभी वह आवेदन कर सकेगा.
योजना के तहत खरीदा गया ट्रैक्टर लाभार्थी अगले 5 सालों तक बेच नहीं सकेगा.
लाभार्थियों का चयन ऑनलाइन ड्रॉ के माध्यम से किया जाएगा, जो उपायुक्त की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय कमेटी करेगी.
ड्रॉ में नाम आने के बाद ट्रैक्टर खरीदना होगा. सत्यापन होने के बाद सब्सिडी की राशि सीधे किसान के बैंक खाते में भेज दी जाएगी.
पात्र किसान कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.agriharyana.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें.