आलू खाएं, बीमारी नहीं: जानिए माली और हार्वर्ड की ये सीक्रेट ट्रिक

अक्सर आलू को मोटापे और डायबिटीज की वजह माना जाता है, लेकिन असली अपराधी आलू नहीं बल्कि डीप-फ्राई और चिप्स बनाकर खाने का तरीका है.

हार्वर्ड हेल्थ की रिपोर्ट के मुताबिक छिलके समेत उबाले गए या बेक किए गए आलू में फाइबर और पोटैशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व भरपूर होते हैं.

अगर आलू को पकाना भी हो, तो जैतून या सूरजमुखी जैसे अनसैचुरेटेड प्लांट ऑयल में हल्का पकाएं, जिससे इसके पोषक तत्व सुरक्षित रहते हैं.

बिना नमक और छिलके समेत उबले 100 ग्राम आलू में सिर्फ 87 कैलोरी, लगभग 2 ग्राम फाइबर और भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है.

रिसर्च के अनुसार, संतुलित मात्रा में बिना डीप फ्राई किए आलू खाने से दिल की बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम देखा गया है.

हेल्दी सर्विंग के लिए उबले आलू में अजवाइन, हरा प्याज और लो-फैट दही मिलाकर 'गार्डन पोटैटो सलाद' तैयार कर सकते हैं.

क्यूब्स में कटे उबले आलू को लो-फैट सादे दही, खट्टी क्रीम और लहसुन पाउडर के साथ मैश करके स्वादिष्ट और हेल्दी डिश बनाएं.

बेक्ड आलू को उबले हुए ब्लैक बीन्स और ताजा कटे एवोकैडो के साथ मिलाकर खाने से शरीर को भरपूर फाइबर और प्रोटीन मिलता है.

रोजाना 100 ग्राम तक उबला या बेक्ड आलू खाना फायदेमंद है, लेकिन डायबिटीज या किसी बीमारी में डॉक्टर की सलाह जरूर लें.