40 से पहले हार्ट अटैक क्यों? ये 7 आदतें हैं सबसे बड़ी दुश्मन
पिछले कुछ सालों में युवाओं में हार्ट अटैक और कार्डिएक अरेस्ट के मामले तेज़ी से बढ़े हैं. डॉक्टर इसकी वजह आपकी खराब लाइफस्टाइल को बताते हैं.
अत्यधिक सोडियम खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है और दिल पर अधिक मेहनत का दबाव पड़ता है. नमक पर लगाम लगाना बहुत ज़रूरी है.
प्रॉसेस्ड फूड्स (Processed Foods) के सेवन से धमनियों में प्लाक जमाव होता है, जो दिल में रक्त के प्रवाह को बाधित कर सकता है.
ज़्यादा चीनी खाने से मोटापा और इंसुलिन का असंतुलन होता है. इससे हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोग का ख़तरा बढ़ता है.
लंबे समय तक बैठे रहना और एक्सरसाइज न करना दिल की मांसपेशियों को कमजोर करता है, जिससे मोटापा और हाई कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है.
हफ्ते में 4-5 बार तेज चलना, जॉगिंग या योग जैसी मीडियम इंटेसिटी की एक्सरसाइज करके आप जोखिम को कम कर सकते हैं.
तंबाकू में मौजूद निकोटिन दिल और ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचाता है. यह ब्लड प्रेशर बढ़ाता है और ऑक्सीजन कम करता है.
अत्यधिक शराब पीने से ब्लड प्रेशर और ट्राइग्लिसराइड का स्तर बढ़ता है, जिससे दिल की धड़कन अनियमित हो सकती है.
ये सभी आदतें आपको डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल का मरीज़ बनाती हैं, जो हार्ट अटैक को दावत देते हैं.
दिल को हेल्दी रखने के लिए संतुलित खानपान, नियमित एक्सरसाइज और तनावमुक्त जीवन बहुत ज़रूरी है. अपनी आदतों को आज ही बदलें.