गुड़हल में आएंगे ढेरों फूल, बस डालें यह 'सीक्रेट फर्टिलाइजर मिक्स'
क्या आपके गुड़हल में कलियां झड़ रही हैं या फूल नहीं खिल रहे? इसका मुख्य कारण मिट्टी में न्यूट्रिएंट्स की कमी है.
सीवीड, जाइम और ह्यूमिक एसिड का मिश्रण मिट्टी की गुणवत्ता सुधारता है और पौधे की रुकी हुई ग्रोथ को तेज करता है.
आधा चम्मच पोटाश मिलाएं, जो गुड़हल में बड़े, चमकीले और गहरे रंग के ढेरों फूल खिलाने के लिए सबसे जरूरी है.
मिश्रण में आधा चम्मच एप्सम साल्ट जोड़ें, यह पत्तियों को हरा-भरा रखता है और कलियों को सूखकर गिरने से रोकता है.
खाद डालने से पहले गमले की हल्की नमी वाली मिट्टी में तने से थोड़ी दूरी बनाकर गुड़ाई करें.
2-3 साल पुराने पौधे में 3 चम्मच और छोटे या नए पौधे में केवल 1 से 1.5 चम्मच फर्टिलाइजर मिक्स डालें.
इस खाद को तने के ठीक पास डालने के बजाय गमले के किनारों के चारों तरफ बराबर मात्रा में फैलाकर डालें.
इस पूरे फर्टिलाइजर मिक्स का उपयोग महीने में केवल एक बार ही करें, ज्यादा खाद पौधे को नुकसान पहुंचा सकती है.
खाद डालकर मिट्टी से ढक दें और तुरंत भरपूर पानी दें ताकि पोषक तत्व सीधे जड़ों तक पहुंच सकें.