पूजापाठ तो ठीक है गुड़हल आपकी सेहत सुधार देगा, जानिए सेवन का तरीका
देवी-देवताओं को प्रिय गुड़हल का फूल औषधीय गुणों से भरपूर है. इससे कई स्वास्थ्य समस्याओं की छुट्टी होती है.
गुड़हल की चाय को ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए फायदेमंद बताता है.
यह रक्त वाहिकाओं को आराम देती है और BP को प्राकृतिक तरीके से कम करती है.
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और बायोएक्टिव कंपाउंड्स शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं.
गुड़हल की चाय मेटाबॉलिज्म को तेज करती है और शरीर से अतिरिक्त पानी और नमक को बाहर निकालने में सहायक है.
यह चाय इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ाती है और ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने में मदद करती है.
गुड़हल की चाय लिवर को स्वस्थ रखती है और इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी को भी बढ़ाते हैं.
गुड़हल के फूलों को धोकर पानी में उबालें. जब पानी का रंग गहरा लाल हो जाए, तो छान लें और हल्का शहद या नींबू मिलाकर पिएं.
दिन में 1-2 कप पीना काफी है. किसी भी गंभीर बीमारी में इसका नियमित सेवन शुरू करने से पहले सलाह जरूर लें.
प्रेग्नेंट महिलाओं और लो ब्लड प्रेशर वाले लोगों को गुड़हल की चाय लेने से पहले डॉक्टर से परामर्श लेना ज़रूरी है.