क्या आप भी खाते हैं थाली में ऊपर से नमक? जानें बड़े नुकसान

भोजन में ऊपर से नमक डालकर खाने की आदत सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकती है.

NHM के अनुसार, ज्यादा नमक खाने से धीरे-धीरे शरीर अंगों पर बुरा असर पड़ता है.

नमक मुख्य रूप से सोडियम से बना होता है. इसकी अधिकता हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक का कारण बनती है.

ज्यादा सोडियम खून का दबाव बढ़ा देता है. इससे धमनियों और दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है.

ज्यादा नमक को शरीर से बाहर निकालने के लिए किडनी को दोगुनी मेहनत करनी पड़ती है.

शरीर में ज्यादा नमक होने से 'वाटर रिटेंशन' होता है, जिससे शरीर में पानी जमा होने लगता है और सूजन आती है.

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, एक स्वस्थ व्यक्ति को पूरे दिन में 5 ग्राम से कम नमक ही खाना चाहिए.

नमक की मात्रा कम करने के लिए खाने में नींबू, जीरा, काली मिर्च, धनिया, पुदीना, लहसुन और अदरक का इस्तेमाल बढ़ाएं.

पहले भोजन चखें, जरूरत होने पर ही बहुत कम मात्रा में लें.

नमक अचानक से पूरी तरह बंद न करें, बल्कि धीरे-धीरे इसकी मात्रा कम करें.