Friendship Day 2026: जानें फ्रेंडशिप डे की पूरी कहानी
दोस्ती एक ऐसी भावना है जिसे शब्दों में समेटना मुश्किल है. प्राचीन काल से लेकर आज तक, दोस्ती ने इंसानियत के मायने बदले हैं.
महान यूनानी दार्शनिक अरस्तू ने कहा था 'मनुष्य स्वभाव से एक सामाजिक प्राणी है.' समाज और रिश्तों के बिना जीवन अधूरा है.
दोस्ती के खूबसूरत रिश्ते को लेखकों और निर्देशकों ने हमेशा अपनी किताबों और फिल्मों में बहुत ही खूबसूरती से उकेरा है.
दुनियाभर में भाईचारे और प्यार को बढ़ावा देने के लिए फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है, लेकिन अलग-अलग देशों में इसकी तारीखें भिन्न हो सकती हैं.
भारत सहित कई देश अमेरिकी परंपरा को अपनाते हैं, जहां अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है.
फ्रेंडशिप डे का विचार सबसे पहले 1930 में हॉलमार्क कार्ड्स (Hallmark Cards) के संस्थापक जॉइस हॉल ने दिया था.
शुरुआत में ग्रीटिंग कार्ड्स बेचने के प्रमोशन के रूप में देखे जाने के कारण लोगों ने इस विचार को बहुत ज्यादा पसंद नहीं किया था.
पहले विश्व युद्ध के बाद दुनिया में फैली नफरत को खत्म करने और देशों के बीच भरोसा कायम करने के लिए एक 'फ्रेंडशिप डे' की जरूरत महसूस हुई.
अमेरिकी कांग्रेस ने 1935 में अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे घोषित किया. बाद में 2011 में संयुक्त राष्ट्र (UN) ने 30 जुलाई को 'अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस' तय किया.