होली के जिद्दी रंग कर देते हैं नाखून खराब? जानें 4 आसान हैक्स

लोग दिल खोलकर होली मनाना चाहते हैं, लेकिन जिद्दी रंगों और केमिकल्स की वजह से झिझकते हैं.

अक्सर होली खेलने के बाद रंग हाथ-पांव के नाखूनों में फंस जाते हैं, जो भद्दे लगते हैं.

रंग खेलने से पहले कुछ आसान हैक्स अपनाकर आप इन्हें खराब होने से बचा सकते हैं.

होली में लंबे नाखूनों वालों को ज्यादा समस्या होती है क्योंकि रंग अंदर फंस जाता है.

इसलिए रंग खेलने से पहले ही अपने नाखून हल्के से ट्रिम (छोटे) कर लें.

होली खेलने से पहले नाखूनों पर नेल पेंट लगाएं. आप चाहें तो सुरक्षा के लिए इसके दो कोट कर लें.

नेल पेंट होने से रंग सीधे तौर पर नाखूनों पर नहीं चिपकते हैं और आसानी से निकल जाते हैं.

रंग खेलने से ठीक पहले सरसों या नारियल के तेल से नाखूनों के आस-पास अच्छे से मालिश कर लें.

तेल के अलावा एक गाढ़ा मॉइस्चराइजर भी नाखूनों और क्यूटिकल्स पर लगाया जा सकता है.