होली के जिद्दी रंगों से घबराएं नहीं, जानें दाग हटाने के 5 जादुई तरीके

देशभर में होली का उत्साह तो खत्म हो गया, लेकिन असली चुनौती अब शुरू हुई है कपड़ों पर लगे वो जिद्दी रंग

सफेद या हल्के रंग के कपड़ों से गहरे रंग के दाग हटाना अक्सर सिरदर्द बन जाता है.

परेशान न हों! आपके किचन में मौजूद नींबू, बेकिंग सोडा और सिरका इन जिद्दी दागों के सबसे बड़े दुश्मन हैं.

रंगीन दागों पर सीधा नींबू का रस और नमक रगड़ें। यह प्राकृतिक ब्लीच की तरह काम करता है.

बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं. इसे दाग वाली जगह पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर डिटर्जेंट से धो लें.

जिद्दी दागों के लिए कपड़ों को कुछ देर सिरके और गुनगुने पानी के घोल में भिगो दें.

क्या आप जानते हैं? दाग वाली जगह पर पुराना या खट्टा दही लगाकर रगड़ने से भी रंग काफी हद तक हल्का हो जाता है.

सिर्फ दांत ही नहीं, कपड़े भी चमकेंगे! दाग पर सफेद टूथपेस्ट लगाकर 20 मिनट छोड़ दें और फिर जादू देखें.

एक बाल्टी गुनगुने पानी में आधा कप सफेद सिरका और दो चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं.

बेहतर परिणाम के लिए कपड़ों को इस सिरका-सोडा मिश्रण में कम से कम एक घंटे के लिए भिगोकर रखें.

भिगोने के बाद कपड़ों को किसी अच्छे क्वालिटी के डिटर्जेंट से रगड़कर साफ पानी से धो लें.

इन आसान टिप्स के साथ आपकी पसंदीदा ड्रेस फिर से चमक उठेगी. अब अगली होली का इंतजार करें.