सिर में खुजली और जूं से हैं परेशान? जानें 2 कारगर उपाय

सिर में जूं और लीखें इंसान को चिड़चिड़ा बना देते हैं. हालांकि, आयुर्वेद में इसके 2 उपाय हैं.

उपाय 1: नारियल तेल + नीम

नारियल का तेल जूं के सांस लेने के छिद्रों को ब्लॉक कर देता है. वहीं नीम का जहर उन्हें मार देता है.

नारियल तेल को गर्म करके उसमें नीम के बीज डालें. इसे कुछ दिन रखें. फिर इसे सिर पर लगाएं.

इसके नियमित इस्तेमाल से 4-5 हफ्तों में जूं पूरी तरह खत्म हो जाती हैं.

उपाय 2: वैसलीन + कपूर

कपूर एक बेहतरीन कीटाणुनाशक है. यह जूं के नर्वस सिस्टम पर असर डालती है.

वैसलीन की मोटी परत जूं को फंसा लेती है और ऑक्सीजन नहीं मिलने देती.

यह मिश्रण लगाने के बाद कंघी करने से मरी हुई जूं आसानी से निकल जाती हैं.

ये उपाय सिर्फ जूं नहीं मारते, बल्कि सिर की त्वचा का इंफेक्शन और डैंड्रफ भी खत्म करते हैं.