सिर की जुओं से हैं परेशान? इन घरेलू नुस्खों से पाएं एक रात में छुटकारा

जुओं से खुजली और शर्मिंदगी दोनों होती है. केमिकल वाले प्रोडक्ट की बजाय, इन घरेलू नुस्खों को आजमाएं.

आयुर्वेद के अनुसार, नारियल तेल और कपूर का मिश्रण जुओं के लिए एक प्राकृतिक कीटनाशक का काम करता है.

एक कटोरी नारियल तेल में 2-3 कपूर के टुकड़े अच्छी तरह घोल लें.

इस मिश्रण को रात को सोने से पहले सिर की जड़ों में लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें.

रात भर लगाकर छोड़ दें और सुबह शैम्पू से धो लें. इस उपाय से एक ही बार में असर दिखेगा और जुएं गायब हो जाएंगी.

सिरका भी जुओं को भगाने में बहुत मददगार होता है. यह जुओं और लीखों की पकड़ को ढीला कर देता है.

गुनगुने पानी में 2 चम्मच सफेद सिरका या एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर सिर धो लें.

नींबू के रस में मौजूद सिट्रिक एसिड जुओं को खत्म कर देता है. इसे नारियल तेल में मिलाकर लगाना और भी फायदेमंद है.

पेट्रोलियम जेली जुओं को सांस लेने से रोककर उन्हें मार देती है. यह जुओं की संख्या को बढ़ने से भी रोकती है.

इन उपायों के साथ-साथ, जुओं को निकालने वाली कंघी (Nits Comb) का इस्तेमाल करें ताकि लीखें पूरी तरह हट जाएं.

उपाय आजमाने के बाद, तकिए और बिस्तर को गर्म पानी में धोएं ताकि जुओं का पूरी तरह सफाया हो सके.