सांप और बिच्छू के जहर का नशा करता है ये जानवर!

सबसे निडर जानवर क्या आप जानते हैं कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने किस जानवर को 'सबसे निडर' (Most Fearless) का खिताब दिया है? वह है छोटा सा दिखने वाला हनी बेजर.

साइज पर मत जाइए हनी बेजर भले ही छोटा दिखे, लेकिन इसकी हिम्मत के आगे जंगल के राजा शेर और लकड़बग्घे भी हार मान जाते हैं. यह अपने से कई गुना बड़े शिकारियों से भिड़ जाता है.

लोहे जैसी खाल इसकी सबसे बड़ी ताकत है इसकी मोटी और रबर जैसी ढीली त्वचा. अगर कोई शिकारी इसे जबड़े में पकड़ भी ले, तो यह अपनी खाल के अंदर मुड़कर उसे जोरदार काट सकता है.

कोबरा का दुश्मन जहां लोग सांप के नाम से कांपते हैं, वहीं हनी बैजर जहरीले कोबरा और पफ एडर का शिकार बड़े मजे से करता है. सांप का जहर इसके लिए बस एक 'नाश्ता' है.

मौत को छूकर वापसी अगर कोई जहरीला सांप इसे काट भी ले, तो हनी बैजर मरता नहीं है. वह कुछ घंटों के लिए बेहोश हो जाता है और फिर ऐसे उठता है जैसे बस छोटी सी झपकी ली हो.

जहर का नशा वैज्ञानिकों के मुताबिक, सांप का जहर इसे मारता नहीं बल्कि हल्का 'नशा' देता है. बेहोशी से उठने के बाद यह वापस अपने खाने की तलाश में निकल पड़ता है.

बिच्छू भी बेअसर सांप तो छोड़िए, दुनिया के सबसे जहरीले 'अरब फैट टेल्ड' बिच्छू का डंक भी इसे धीमा नहीं कर पाता. यह बिच्छू इंसानों की जान ले सकता है, पर बैजर को कुछ नहीं होता.

कभी हार नहीं मानता चाहे तेंदुआ हो या जंगली कुत्ते, हनी बैजर कभी पीठ दिखाकर भागता नहीं है. इसके तेज पंजे और नुकीले दांत बड़े-बड़े शिकारियों की हालत खराब कर देते हैं.

चालाकी और फुर्ती सिर्फ ताकत ही नहीं, यह बहुत बुद्धिमान और फुर्तीला भी होता है. इसकी यही फुर्ती इसे मुश्किल से मुश्किल हालात से बचने और हमला करने में मदद करती है.