जीवन में मिठास भरेगा शहद, बस सही तरीके से सेवन जरूरी
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में शहद एक प्राकृतिक सुपरफूड है, जो स्वाद के साथ सेहत भी देता है.
सिर्फ 1 चम्मच शहद शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है और दिनभर की थकान दूर करता है.
सुबह गुनगुने पानी के साथ शहद लेने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर डिटॉक्स होता है.
शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं.
दूध या गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से गले की खराश और खांसी में राहत मिलती है.
शहद पाचन तंत्र को मजबूत करता है, कब्ज दूर करता है और वजन कंट्रोल में मदद करता है.
शहद के एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा संक्रमण और घाव भरने में मदद करते हैं.
रोज 1–2 चम्मच शुद्ध, कच्चा शहद ही लें। ज्यादा सेवन नुकसानदेह हो सकता है.
1 साल से कम उम्र के बच्चों को शहद न दें और हमेशा मिलावट-रहित शहद ही चुनें.