क्या है आपकी उम्र के हिसाब से सोने का सही समय?

अच्छी सेहत के लिए पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है. नींद पूरी न होने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है.

आइए जानते हैं कि अलग-अलग उम्र के लोगों को कितने घंटे की नींद लेनी चाहिए और कब सोना चाहिए.

5-12 साल तक के बच्चों के लिए 10-12 घंटे की नींद जरूरी होती है.

इन्हें रात 7:30 से 9 बजे के बीच सुला देना चाहिए. अच्छी नींद से इम्यूनिटी मजबूत करेगी.

13-18 साल तक के किशोरों को रोजाना 8-10 घंटे की नींद लेनी चाहिए.

रात 10 से 11:30 बजे के बीच सो जाना चाहिए. इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होगा.

18-64 साल के लोगों को रोजाना 7-9 घंटे की नींद लेनी चाहिए.

रात 10 से 11 बजे के बीच सोना सबसे अच्छा है. इससे थकान, डायबिटीज और बीपी का खतरा कम होगा.

65 साल से ज्यादा के बुजुर्गों को रोजाना 7-8 घंटे की नींद लेनी चाहिए.

इन्हें रात 9 से 10 बजे के बीच सो जाना चाहिए. अच्छी नींद से दिल और याददाश्त को बढ़िया करेगी.

रिपोर्ट के मुताबिक, जो लोग रात 10 से 11 बजे के बीच सोते हैं, उनमें हार्ट अटैक का खतरा कम होता है.