एलोवेरा में भरेगा 99% गाढ़ा जेल; बस मिट्टी में डालें 1 चम्मच यह सफेद पाउडर
एलोवेरा की पत्तियों में पहले से ही 99% जल होता है, इसलिए इसे बार-बार पानी देने की गलती न करें.
गमले की ऊपरी मिट्टी पूरी तरह सूखने पर ही (लगभग 7 से 8 दिनों में एक बार) पानी दें.
ज्यादा पानी देने से एलोवेरा की जड़ें गलने लगती हैं और पत्तियों में जेल बनना बंद हो जाता है.
पौधे को दिनभर में केवल 3 से 4 घंटे की हल्की (सुबह की) धूप ही दिखाएं.
ज्यादा तेज धूप से जेल भाप बनकर उड़ जाता है और घनी छांव में पौधे की ग्रोथ रुक जाती है.
एलोवेरा की जड़ों और नए बेबी प्लांट्स को फैलने के लिए हमेशा चौड़े गमले का ही इस्तेमाल करें.
हर दो महीने में एक चम्मच कैल्शियम पाउडर, स्टोन डस्ट या अंडे के छिलकों का पाउडर मिट्टी में मिलाएं.
कैल्शियम युक्त प्राकृतिक खाद देने से पत्तियों का आकार तेजी से बढ़ता है और गाढ़ा जेल भरता है.
मिट्टी में बालू मिलाएं और गमले का ड्रेनेज होल खुला रखें ताकि अतिरिक्त पानी तुरंत बाहर निकल सके.