दिन में कितनी बार गैस पास करना नॉर्मल है?

पेट में गैस बनना काफी आम है. हालांकि, यह ज्यादा हो जाए तो एक समस्या है.

आइये जानें कितनी गैस पास होने चिंता का विषय नहीं है.

एक सामान्य व्यक्ति दिन में 10-25 बार गैस पास कर सकता है और यह संख्या भोजन और आहार पर निर्भर करती है.

अगर आपको बहुत अधिक बार गैस पास करने के साथ पेट में दर्द, गंभीर अपच, दस्त लगता है तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

बहुत ज़्यादा गैस पास हो रही है, खासकर अगर इससे आपके दिनचर्या में बाधा आ रही है तो मामला गंभीर है.

आप कुछ सामान्य उपायों के साथ गैर की समस्या से निजात पा सकते हैं.

पैदल चलना या हल्की फुल्की कसरत करने से फंसी हुई गैस को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है.

हल्का गर्म पानी, अजवाइन, सौंफ, या केला जैसी चीज़ें गैस से राहत दिलाने में मदद कर सकती हैं.

यह एक सामान्य जानकारी है हम किसी तरह की डॉक्टरी सलाह नहीं देते हैं.