उम्र के हिसाब से एक दिन में कितने बजे तक सोना है बेहतर? जानिए एक्सपर्ट की राय
सब जानते हैं कि नींद सेहत के लिए कितनी ज़रूरी है. अगर समय पर सोएं और पूरी नींद लें तो शरीर एनर्जी से भर जाता है और दिमाग भी शार्प रहता है.
एक स्टडी के मुताबिक रात 10 से 11 बजे के बीच सोने वालों में हार्ट डिज़ीज़ का रिस्क सबसे कम होता है. यानी नींद सिर्फ आराम नहीं, बल्कि दिल की सुरक्षा भी है.
5–12 साल के बच्चों को रोजाना 9 से 12 घंटे की नींद चाहिए. उनके लिए रात 7:30 से 9 बजे तक सोना बेस्ट है. इससे उनकी ग्रोथ और इम्युनिटी दोनों सही रहती है.
13–18 साल के टीनएजर्स अक्सर देर रात तक जागते हैं. लेकिन उन्हें कम से कम 8–10 घंटे सोना चाहिए. उनके लिए 10:30 से 11:30 बजे के बीच सोना सबसे बेहतर माना जाता है.
अगर इस उम्र में नींद पूरी न हो तो पढ़ाई में ध्यान नहीं लगता, मूड स्विंग्स बढ़ जाते हैं और दिमाग भी थकान महसूस करता है.
18–64 साल एडल्ट्स के लिए 7 से 9 घंटे की नींद ज़रूरी है. इस उम्र में रात 10 से 11 बजे तक सोना हेल्थ और वर्क दोनों के लिए सही टाइम है.
बहुत देर या बहुत जल्दी सोने से थकान, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज़ और मोटापे जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती हैं.
बुज़ुर्ग (65+ साल) को रोजाना 7–8 घंटे की नींद लेनी चाहिए. उनके लिए रात 9 से 10 बजे के बीच सोना सबसे बेहतर है.
नींद की कमी से सिर्फ थकान नहीं, बल्कि दिल की बीमारी, डायबिटीज़ और स्ट्रेस का खतरा भी बढ़ जाता है. इसलिए सही वक्त पर सोना और पूरी नींद लेना हर उम्र के लिए ज़रूरी है.