बिना आँसू बहाए कैसे काटें प्याज़? अपनाएं ये स्मार्ट ट्रिक्स 

प्याज़ भारतीय रसोई का हिस्सा है. सब्ज़ी, सलाद या फिर चटनी हर डिश में इसका स्वाद अलग ही होता है

प्याज़ काटते समय आँखों में जलन और आंसू आना एक आम समस्या है 

दरअसल, प्याज़ में मौजूद सल्फर यौगिक (Sulfur Compounds) जब हवा के संपर्क में आते हैं तो गैस बनाकर आँखों की नमी से प्रतिक्रिया करते हैं. इसी कारण जलन और आंसू आने लगते हैं 

प्याज़ काटने पर उसकी कोशिकाएँ टूट जाती हैं और 'सिन-प्रोपेनेथियल-एस-ऑक्साइड' नामक गैस निकलती है. यह गैस आँखों तक पहुँचकर जलन पैदा करती है और आँखें खुद को बचाने के लिए आंसू छोड़ने लगती हैं

प्याज़ काटने से पहले इसे 15-20 मिनट के लिए फ्रिज में ठंडा कर लें. ठंडी प्याज़ से गैस कम निकलती है, जिससे आँसू नहीं आते है

प्याज़ को पानी में डुबोकर काटने से गैस हवा में फैल नहीं पाती और आँखों में जलन भी कम होती है

प्याज़ काटते समय पंखा या एग्जॉस्ट ऑन कर दें. इससे गैस सीधे बाहर निकल जाती है और आँखों तक नहीं पहुँचती तथा नाक से सांस लेने की बजाय मुँह से सांस लेने पर गैस का असर आँखों तक कम पहुँचता है

प्याज़ काटते समय आँसू आना आम बात है, लेकिन इन छोटे-छोटे नुस्खों को अपनाकर आप बिना जलन और आँसू के आसानी से प्याज़ काट सकते हैं