गुड़ की भी होती है एक्सपायरी डेट! जानें क्या हैं खराब होने के संकेत

गुड़ सर्दियों में सेहत का खजाना है, लेकिन अगर यह खराब हो जाए तो नुकसान भी पहुंचा सकता है. इसलिए जानना जरूरी है कि खराब गुड़ कैसा दिखता है.

ताजा गुड़ सुनहरा या हल्का भूरा होता है. अगर रंग काला पड़ जाए, तो समझ जाएं कि गुड़ पुराना है या ठीक से रखा नहीं गया.

अगर गुड़ पर सफेद या हरे रंग का फंगस दिखाई दे रहा है तो उसे तुरंत फेंक दें. ऐसा गुड़ खाने से पेट खराब हो सकता है.

नॉर्मल गुड़ सख्त होता है. लेकिन अगर यह नम जगह पर रखा हो, तो पिघलने और चिपचिपा होने लगता है- यानी इसमें बैक्टीरिया बढ़ रहे हैं.

अच्छे गुड़ में मीठी खुशबू आती है. खराब गुड़ में खट्टापन या अजीब कड़वाहट महसूस होगी. ऐसी महक वाला गुड़ बिल्कुल न खाएं.

अगर इसे एयरटाइट डिब्बे में और नमी से दूर रखें तो यह 6 महीने से 1 साल तक बेफिक्र खाया जा सकता है.

गर्मी और नमी गुड़ को जल्दी खराब करती है. इसलिए गर्म मौसम में इसे खास तौर पर संभालकर रखें.

गुड़ को स्टोर करने का सही तरीका – एयरटाइट कंटेनर इस्तेमाल करें – नमी, पानी और भाप से दूर रखें – धूप से बचाकर रखें – चाहें तो फ्रिज में रख लें

खरीदते समय ध्यान रखें हमेशा ताज़ा गुड़ खरीदें. शक हो तो हल्का सा तोड़कर खुशबू और रंग चेक कर लें.