रात में पेट फूल रहा है? इन उपायों से मिनटों में मिलेगी राहत

अनियमित दिनचर्या, देर से खाना, तनाव ये सब रात में पेट फूलने और अपच की बड़ी वजह हैं.

आयुर्वेद के अनुसार शाम के बाद पाचन अग्नि धीमी होती है, इसलिए गलत भोजन या देर से डिनर रात की परेशानी बढ़ा देता है.

सबसे फास्ट राहत देने वाला उपाय, अजवाइन + नमक का गुनगुना पानी. इससे गैस बाहर निकलती है और सूजन कम होती है.

डिनर के 30-40 मिनट बाद 1 गिलास गर्म पानी + 1 चुटकी अजवाइन + सेंधा/काला नमक पीने से तुरंत आराम मिलता है.

दूसरा उपाय: हल्दी-अदरक का गर्म पानी. यह एंटी-इन्फ्लेमेटरी है और सीने की जलन-कब्ज-ऐसिडिटी से राहत देता है.

सोने से 40-50 मिनट पहले गर्म पानी + हल्दी + अदरक + 1 चम्मच शहद (वैकल्पिक) धीरे-धीरे पिएं.

आयुर्वेद कहता है, वात दोष और कमजोर जठराग्नि पेट की मुख्य समस्याएं पैदा करती हैं. घरेलू मसाले इन्हें संतुलित करते हैं.

दिनचर्या सुधारें: रात का खाना 7-8 बजे, फ्रिज का ठंडा खाना न लें, खाने के बाद न लेटें, सोने से 1 घंटे पहले मोबाइल बंद

इन घरेलू उपायों से 2-3 दिन में सूजन कम होगी, नींद सुधरेगी और पाचन मजबूत होगा.जरूरत पड़े तो आयुर्वेदिक विशेषज्ञ से सलाह लें.