Mango Ice Cream: सिर्फ 4 चीजों से घर पर बनाएं टेस्टी मैंगो बार
गर्मी का मौसम आते ही बच्चे अक्सर ठंडी-ठंडी आइसक्रीम खाने की जिद करने लगते हैं.
मार्केट में मिलने वाली आइसक्रीम में काफी ज्यादा प्रिजर्वेटिव्स, आर्टिफिशियल फ्लेवर और चीनी होती है, जो बच्चों के लिए नुकसानदेह है.
ऐसे में आप घर पर ही ताजे आम और दूध की मदद से बिना केमिकल के नेचुरल मैंगो बार तैयार कर सकते हैं.
इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ 2 पके आम, 1 कप ठंडा दूध, स्वादानुसार चीनी या शहद और थोड़ी फ्रेश क्रीम चाहिए.
सबसे पहले पके हुए आम के टुकड़ों को मिक्सर या ब्लेंडर में डालकर एक स्मूद प्यूरी तैयार कर लें.
अब इस प्यूरी में ठंडा दूध, चीनी/शहद और फ्रेश क्रीम डालकर एक बार फिर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें.
तैयार गाढ़े मिश्रण को आइसक्रीम मोल्ड्स या छोटे कप में डालें और बीच में आइसक्रीम स्टिक लगा दें.
इसे सेट होने के लिए करीब 6 से 8 घंटे या रातभर के लिए फ्रीजर में जमने के लिए छोड़ दें.
अच्छी तरह जमने के बाद इसे मोल्ड से बाहर निकालें, आपका टेस्टी और हेल्दी होममेड मैंगो बार बच्चों के लिए तैयार है.