बच्चों में कैसे फैलता है खतरनाक टोमेटो फीवर? जानें लक्षण और बचाव
इस बीमारी में शरीर पर लाल रंग के गोल फफोले निकल आते हैं, जो बिल्कुल टमाटर जैसे दिखते हैं, इसलिए इसे यह नाम दिया गया है.
यह एक दुर्लभ वायरल संक्रमण है, जो ज़्यादातर 5 साल से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित करता है.
बरसात के मौसम में वातावरण में नमी और गंदगी ज़्यादा होती है, जिससे यह वायरस तेज़ी से फैलता है.
इसके शुरुआती लक्षण फ्लू जैसे होते हैं. जैसे- तेज बुखार, थकान और शरीर पर लाल चकत्ते या फफोले.
ये लाल फफोले खासकर हाथों, पैरों और मुंह के आसपास दिखाई देते हैं, जिससे बच्चों को खाने-पीने में दिक्कत होती है.
बच्चों को भूख न लगना, शरीर में दर्द, जोड़ों में अकड़न और गले में खराश भी इसके लक्षणों में शामिल हैं.
यह बच्चों की एनर्जी को कम कर देता है, जिससे वे थकान महसूस करते हैं. लगातार बुखार से डिहाइड्रेशन भी हो सकता है.
अगर आपके बच्चे में तेज बुखार या शरीर पर लाल फफोले दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.
अपने बच्चों की साफ-सफाई पर खास ध्यान दें. उन्हें गंदे पानी और संक्रमित चीजों से दूर रखें.
बच्चों को हेल्दी डाइट और खूब पानी दें, ताकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ सके.
अगर बच्चा संक्रमित हो, तो उसे दूसरे बच्चों से अलग रखें और उनका सामान शेयर न करने दें.