दुनिया का सबसे खुफिया संगठन Illuminati इसकी शुरुआत कैसे हुई?

Illuminati Secret Society: इल्युमिनाटी एक रहस्यमयी संगठन है जिसे लेकर कई थ्योरीज़ हैं और इसे दुनिया का सबसे खतरनाक समूह माना जाता है.

इल्युमिनाटी को लेकर कई थ्योरीज़ हैं कहा जाता है कि यह दुनिया का खतरनाक संगठन है जिसने युद्ध सरकारों के पतन और जॉन एफ. कैनेडी की हत्या तक में हाथ दिया हालांकि इन दावों की सच्चाई अब भी रहस्य है.

18वीं सदी में इल्युमिनाटी की शुरुआत हुई 1748 से इसकी कहानी शुरू होती है बवेरिया के इंग्लोस्टाड में जन्मे एडम वाइसहाप्ट यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे और जो रोमन कैथलिक चर्च का हिस्सा थे और ईसाई धर्म का प्रचार करते थे.

वाइसहाप्ट धर्म में सुधार और विज्ञान के साथ तालमेल चाहते थे उन्हें अपने विचारों को आगे बढ़ाने के लिए साथियों की जरूरत थी वाइसहाप्ट के विचार जेसुइट्स पादरियों के तौर तरीकों से अलग थे

वाइसहाप्ट ने धर्म को विज्ञान के साथ जोड़ने की कोशिश की उन्होंने फ्रीमेसन्स संगठन से जुड़ने की कोशिश की जो आज भी मौजूद है

फ्रीमेसन्स में कमी देखकर वाइसहाप्ट ने खुद का संगठन बनाया और ऑर्डर ऑफ इल्युमिनाटी की स्थापना की

इल्युमिनाटी तेजी से फैला लेकिन सरकार ने इसे बैन कर वाइसहाप्ट को जेल भेज दिया आज भी माना जाता है कि यह गुप्त रूप से सक्रिय है.

कांस्पिरेसी थ्योरी के मुताबिक जॉन एफ. कैनेडी की हत्या में इल्युमिनाटी का हाथ था इसमें बबुष्का लेडी नाम की महिलाओं का जिक्र मिलता है जिनके पास कैमरे जैसी बंदूकें थीं.

कुछ थ्योरीज़ इल्युमिनाटी को कैनेडी की हत्या और फ्रांस की क्रांति तक से जोड़ती हैं सच क्या है यह रहस्य आज भी बरकरार है लेकिन इसकी चर्चा लगातार होती रहती है.