मुजफ्फरनगर में दिखी 10 लाख की हाइड्रोलिक कांवड़, शिवजी ने लिया रौद्र रूप!
सावन का महीना शुरू होते ही उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भक्ति और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है. हर ओर ‘बोल बम’ के जयकारे गूंज रहे हैं.
कांवड़ यात्रा के दौरान इस बार एक अनोखी कांवड़ चर्चा में है, जिसमें भगवान शिव अपने रौद्र रूप में प्रकट होते हैं और उनका डमरू खुद-ब-खुद बजने लगता है.
यह कांवड़ सिर्फ दिखने में भव्य नहीं है, बल्कि इसमें हाइड्रोलिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जिससे भगवान शिव उठते-बैठते भी हैं.
इस अनोखी झांकी में भगवान शिव के सिर से आग निकलती है और उनके रौद्र रूप को देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो जाते हैं.
मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर जब यह हाईटेक कांवड़ पहुंची, तो देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी. हर कोई इसे कैमरे में कैद करना चाहता था.
इस कांवड़ को तैयार करने में करीब 10 लाख रुपये खर्च किए गए हैं. इसमें लाइटिंग, मूवमेंट और साउंड इफेक्ट्स भी लगाए गए हैं.
इस कांवड़ को लेकर 22 लोगों की टोली हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली के उत्तम नगर की ओर रवाना हुई है, जो रोजाना 30 किलोमीटर की पदयात्रा कर रही है.
टोली के एक सदस्य ने बताया कि ये कांवड़ महारानी एन्क्लेव (उत्तम नगर) की ओर जा रही है. पूरी यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन और नृत्य जारी है.
कांवड़ यात्रा में पहली बार इतनी उन्नत तकनीक से बनी कांवड़ देखी गई है, जो भक्ति और इनोवेशन का शानदार संगम बन चुकी है.