अगर आप भी कर रहे हैं कच्चे नूडल्स का सेवन तो हो जाएं सावधान, वरना...

आजकल इंस्टेंट नूडल्स बच्चों और टीनएजर्स का फेवरेट स्नैक बन चुका है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे कच्चा खाना बेहद खतरनाक है?

इजिप्ट में 13 साल के बच्चे ने नाश्ते में 3 पैकेट कच्चे नूडल्स खा लिए. कुछ ही देर बाद उसे तेज पेट दर्द और उल्टी होने लगी.

परिवार उसे तुरंत अस्पताल ले गया, लेकिन इलाज से पहले ही उसकी मौत हो गई. डॉक्टर्स ने वजह बताई कच्चे नूडल्स का ज्यादा सेवन.

कच्चे नूडल्स पचने में बहुत मुश्किल होते हैं. ज्यादा खाने से आपका डाइजेस्टिव सिस्टम ब्लॉक हो सकता है.

इंस्टेंट नूडल्स में सोडियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. WHO कहता है, एक दिन में 2000 mg से ज्यादा सोडियम खतरनाक है.

एक पैकेट इंस्टेंट नूडल्स में ही करीब 1829 mg सोडियम होता है. सोचिए, अगर आप कई पैकेट खा लें तो क्या होगा?

ज्यादा सोडियम से ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ सकता है. दिल और किडनी पर भी इसका बुरा असर पड़ता है.

कच्चे नूडल्स पानी खींचकर डिहाइड्रेशन कर सकते हैं. साथ ही डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ाते हैं.

नूडल्स अगर खाना है तो हमेशा पकाकर ही खाएं.कच्चा नूडल्स सिर्फ एक स्नैक नहीं, आपकी सेहत के लिए बड़ा रिस्क है.