कृष्ण जन्माष्टमी पर घर में लेकर आ रहे हैं लड्डू गोपाल, तो इस दिशा में रखें उनका झूला, बरसेगी कृपा

कल यानी 16 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी है. ऐसे में हर साल की तरह इस साल भी लड्डू गोपाल का जन्मदिन धूम-धाम से मनाया जाएगा. 

इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था इसलिए हर घर में उनकी पूजा-वंदना की जाती है. 

मान्यता है कि जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की उपासना की जाती है और उन्हें बड़े प्रेम के साथ सजाया जाता है. 

वहीं जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को सजाने के साथ उनके झूले को भी सजाया जाता है और यह इस दिन की सबसे प्रिय रस्म भी होती है. 

ऐसे में अगर आप इस जन्माष्टमी घर पर लड्डू गोपाल के लिए झूला ला रहे हैं तो चलिए जानते हैं कि इसे किस दिशा में रखना चाहिए और कैसे उनकी सजावट करनी चाहिए. 

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल के झूले को सजाने से जातक को विशेष लाभ प्राप्त होते हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है. 

जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल का झूला घर की उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण और पूर्व दिशा में स्थापित करना चाहिए. माना जाता है कि उत्तर-पूर्व दिशा या ईशान कोण देवी-देवताओं की दिशा मानी जाती है. 

साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि झूले में लड्डू गोपाल की मूर्ति पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ मुख करके रखी हो. 

इसके अलावा लड्डू गोपाल का झूला पीला, सफेद या हल्का नीला रंग का ही घर पर लेकर आएं. आप चाहें तो झूला चांदी का भी बनवा सकते हैं. 

लेकिन भूल से भी लड्डू गोपाल का झूला लोहे या स्टील ना हो ऐसे झूले का प्रयोग करना बहुत ही अशुभ माना जाता है.